कौन है घुंघराले बालों वाली क्वीन, चीन में मेडल जीता

अमर उजाला

Mon, 2 October 2023

Image Credit : Instagram: the_.queeen_

एथलीट हरमिलन बैंस की सोशल मीडिया पर पहचान क्वीन की है। वह पंजाब के होशियारपुर जिले के माहिलपुर कस्बे की रहने वालीं हैं। आइये जानते हैं हरमिलन बैंस के बारे में...
 

Image Credit : Instagram: the_.queeen_

चीन में हो रहे एशियाई खेलों में 1500 मी. में रजत पदक जीतकर हरमिलन ने देश का नाम रोशन किया। उनके पिता अमनदीप सिंह ने 1996 में एसएएफ खेलों में 1500 मी. में रजत पदक जीता था। 
 

Image Credit : Instagram: the_.queeen_

हरमिलन की मां माधुरी ने 2002 में बुसान एशियाई खेलों में 800 मी. में रजत पदक जीता था और 2004 में पाकिस्तान में आयोजित एसएएफ खेलों में 1500 मी. और 800 मी. में स्वर्ण पदक जीता था। 

Image Credit : Instagram: the_.queeen_

हरमिलन ने अपनी मां अर्जुन अवॉर्डी माधुरी के साथ अभ्यास करना शुरू कर किया था। 2018 में हरमिलन ने 800 और 1500 मी. में राष्ट्रीय सीबीएसई गेम्स में रिकॉर्ड कायम किए थे। ये दो रिकॉर्ड अभी भी उनके नाम हैं।

Image Credit : Instagram: the_.queeen_

2021 में 4:05.39 मिनट के साथ उन्होंने सुनीता रानी के 4:06.03 मिनट के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था। हरमिलन वर्तमान में चंडीगढ़ में आरबीआई में क्लास वन अधिकारी के रूप में तैनात हैं। 
Image Credit : Instagram: the_.queeen_

हरमिलन अपने पिता के साथ 1500 मीटर और अपनी मां के साथ 800 मीटर की प्रैक्टिस करती हैं। एशियाई खेलों से पहले वह चार महीने तक प्रैक्टिस करने यूके गई थीं। 

Image Credit : Instagram: the_.queeen_

जया किशोरी बोलीं- पहले रामलला टेंट में थे, अब मंदिर में हैं

सोशल मीडिया
Read Now