अमर उजाला
Fri, 21 April 2023
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। इनमें से चार जवानों का संबंध पंजाब से है।
बठिंडा के गांव बाघा के रहने वाले सिपाही सेवक सिंह ने भी पिया शहादत का जाम। अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे सेवक सिंह।
पांच शहीदों में मोगा के जवान कुलवंत सिंह भी शामिल हैं। कुलवंत गांव चड़िक के रहने वाले थे।
उनके पिता बलदेव सिंह ने भी कारगिल युद्ध में शहादत पाई थी। तीन साल पहले कुलवंत सिंह की शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी और तीन महीने का बेटा है।
बटाला के गांव तलवंडी भरथ के रहने वाले हरिकिशन भी पुंछ हमले में शहीद हुए हैं। हरिकिशन सिंह ने 2017 में सेना ज्वाइन की थी। उनके परिवार में पत्नी और तीन साल की बच्ची है।
पंजाब के लुधियाना जिले के गांव चणकोइयां के मनदीप सिंह पुंछ हमले में शहीद हुए हैं। मनदीप सिंह 17 साल पहले 2005 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
पुंछ आतंकी हमला: चश्मदीद बोले-भयावह था मंजर, इंसानों को जलते देख कांप गई रूह