अमर उजाला
Fri, 17 March 2023
जेल से लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गुस्सा जाहिर किया।
कहा कि सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले यह जानबूझ किया गया, उसकी इमेज खराब करने की कोशिश है।
जेल से इतने बड़े गैंगस्टर का इंटरव्यू हुआ और किसी को कुछ पता तक नहीं। प्रशासन बोल रहा कि पंजाब की जेल का नहीं है।
उन्होंने कहा कि बदमाश को हीरो बनाया जा रहा है। आने वाले समय में इसके परिणाम गलत होंगे।
यह इंटरव्यू एलईडी लगाकर लिया गया है। इंटरव्यू की क्वालिटी बहुत अच्छी है। लगता है कि इसकी पूरी तैयारी की गई थी।
पिता बलकौर सिंह ने कहा कि एक साल का समय बीत गया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस सबके पीछे कौन है।
अप्रैल से जयपुर-दिल्ली पौने तीन घंटे में