भारत नहीं आ पा रही पाकिस्तानी मंगेतर, PM से युवक ने की अपील

अमर उजाला

Fri, 26 May 2023

Image Credit : संवाद न्यूज एजेंसी

कोलकाता के रहने वाले समीर खां परेशान हैं। पाकिस्तानी के कराची में रहने वाली उनकी मंगेतर को भारत का वीजा नहीं मिल पा रहा है। 

Image Credit : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सारा खानम को भारत का वीजा दिलाने की अपील की। 
Image Credit : अमर उजाला

सारा और समीर जल्द ही अपना घर बसा लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि दो बार भारत के वीजे का आवेदन किया लेकिन अभी तक नहीं मिला है। 

Image Credit : संवाद न्यूज एजेंसी

समीर खां का कहना है कि दोनों देशों के नागरिकों के बीच होने वाले विवाह को लेकर वीजा पॉलिसी नर्म होनी चाहिए। 

Image Credit : अमर उजाला

समीर खां ने मांग की है कि नोटरी पब्लिक से तस्दीक करवाने को सरकार को मान्यता देनी चाहिए। 

Image Credit : संवाद न्यूज एजेंसी

उनकी मंगेतर सारा खानम अब फिर से वीजा का आवेदन करने वाली हैं। यही वजह है कि उन्होंने पीएम व विदेश मंत्री से गुहार लगाई है।

Image Credit : अमर उजाला

हांसी में करीब 20 लाख के नोटों से किया श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार

अमर उजाला
Read Now