केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश कर दिया है
Image Credit : ANI
बता दें कि बजट में रेलवे क्षेत्र को लेकर जो एलान किए गए उसमे वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में सरकार का फोकस वंदे भारत ट्रेनों पर रहा है
Image Credit : Ani
अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने घोषणा कि तीन रेलवे कॉरिडोर ऊर्जा, खनिज और सीमेंट के लिए बनाए जाएंगे
Image Credit : ANI
वित्त मंत्री ने कहा कि 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत के पैमानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाया जा सके
Image Credit : ANI
केंद्रीय वित्त मंत्री ने पिछली बार रेलवे क्षेत्र के लिए भी कई अहम एलान किए थे, जिसमें रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय की घोषणा की थी
Image Credit : ANI
वित्तमंत्री सीतारमण ने इस बार छठा बजट सदन में पेश किया है, मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण ही दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला