दिसंबर के पहले दिन आपकी जेब पर बोझ बढ़ गया है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी महंगी हुई, तो एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये बढ़ गए हैं।
Image Credit : अमर उजाला
क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग महंगी
एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करना महंगा हो गया है। ईएमआई विकल्प के तहत भुगतान करने पर आपको हर खरीद पर 99 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Image Credit : अमर उजाला
होम लोन पर छूट खत्म
एलआईसी हाउसिंग से लोन लेकर घर का सपना पूरा करना चाह रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। एक दिसंबर से यहां मिलने वाली छूट खत्म हो गई है यानी लोन महंगा हो गया है।
Image Credit : अमर उजाला
सिलेंडर के दाम में इजाफा
दिसंबर के पहले दिन महंगाई का एक और झटका लगा है। कमर्शियल सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर का दाम यथावत है।
Image Credit : अमर उजाला
जियो के रिचार्ज हुए महंगे
जियो ने एक दिसंबर से अपने रिचार्ज प्लान 21 फीसदी महंगे कर दिए हैं। अब 75 रुपये वाला प्लान 91 रुपये, 129 रुपये का प्लान 155 रुपये और 399 वाला 479 रुपये में मिलेगा।
Image Credit : अमर उजाला
माचिस के दाम दोगुने हुए
एक दिसंबर से आग जलाना भी महंगा हो गया है। 14 साल बाद माचिस के दाम दोगुने हो गए हैं। अब यह दो रुपये में मिलेगी। आखिरी बार 2007 में इसके दाम बढ़े थे।
Image Credit : अमर उजाला
पीएनबी खाताधारकों को झटका
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने बचत खाते की ब्याज दरों में कटौती करते हुए सालाना 2.90 से घटाकर 2.80 फीसदी की हैं। नई दरें 1 दिसंबर से लागू हो गईं।