केंद्र सरकार के 49 लाख कर्मियों और 63 लाख पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। महंगाई दर के हिसाब से सरकार इस बार चार फीसदी डीए/डीआर में बढ़ोतरी कर सकती है। 49 लाख केंद्रीय कर्मियों और 63 लाख पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। महंगाई दर के हिसाब से इस बार डीए/डीआर में चार फीसदी वृद्धि हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार डीए में बढ़ोतरी का फैसला लेती है तो जुलाई माह से केंद्र सरकार के कर्मियों और पेंशनरों की सेलरी में जबरदस्त इजाफा हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। जुलाई 2022 से इसमें अगर चार फीसदी का इजाफा होता है, तो यह 38 फीसदी हो जाएगा। यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सेलरी 18 हजार रुपये है, तो उसका वेतन 720 रुपये प्रतिमाह बढ़ जाएगा। एक लाख की सेलरी पर 4000 रुपये की वृद्धि होगी। कर्मचारी का मूल वेतन 25 हजार रुपये है तो प्रतिमाह 1000 रुपये, 35 हजार रुपये है तो 1400 रुपये और 45 हजार रुपये है तो 1800 रुपये बढ़ेंगे। महंगाई के आंकड़ों के मुताबिक एआईसीपीआई इंडेक्स जून में अगर 127.7 होता है तो डीए में चार फीसदी की वृद्धि कर इसे 38 फीसदी किया जाएगा। अक्तूबर 2021 में डीए में तीन फीसदी बढ़कर 31 फीसदी हो गया था, जिसके बाद इस साल भी इसमें तीन फीसदी की वृद्धि के बाद 34 फीसदी हो गया है। अक्तूबर 2021 में डीए में तीन फीसदी बढ़कर 31 फीसदी हो गया था, जिसके बाद इस साल भी इसमें तीन फीसदी की वृद्धि के बाद 34 फीसदी हो गया है।