क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का अमेरिकी कनेक्शन

अमर उजाला

Fri, 19 November 2021

Image Credit : istock

लगातार कम हो रहे क्रिप्टोकरेंसी के दाम

क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में हालिया दिनों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय डिजिटल करेंसी बिटक्वाइन का दाम इस महीने ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद निचले स्तर तक पहुंच गया।
Image Credit : istock

दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के दाम भी हुए कम 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम भी तीन हफ्ते में अपने सबसे निचले स्तर पर 4,014 डॉलर को छू गई। वहीं आल्टक्वाइन, पोल्काडॉट, डॉजक्वाइन और शीबा इनु में भी गिरावट का जो दौर शुरू हुआ, वो अभी भी जारी है। 

Image Credit : istock

गिरावट का अमेरिका से कनेक्शन     

एक रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि क्रिप्टो बाजार में यह गिरावट अमेरिका में डिजिटल करेंसी को लेकर नई टैक्स नीति के कारण हुई है, जो 55,000 करोड़ डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर बिल का हिस्सा है। 
Image Credit : istock

ट्रेडर्स ने शुरू की बिकवाली

इस कानून पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हस्ताक्षर किए थे। विशेषज्ञों की मानें तो यूएस इंफ्रास्ट्रक्चर बिल पर हस्ताक्षर होने के बाद उन ट्रेडर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है, जो रेगुलेशन और टैक्सेशन को लेकर चिंतित हैं।
Image Credit : istock

आगे भी गिरावट रहने की उम्मीद

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि बिक्री का दबाव काफी स्थिर रहा है। ऐसे में संभावना है कि इसमें गिरावट जारी रहेगी, जब तक टोकन को 53,000 डॉलर के करीब सपोर्ट नहीं मिल जाता है। 
 
Image Credit : istock

अनजान क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पड़ेगा महंगा

istock
Read Now