क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इस बीच कई अनजान क्रिप्टोकरेंसी भी सुर्खियों में हैं, जिन्होंने एक झटके में निवेशकों को अमीर बनाया और कुछ ही घंटों में कंगाल कर दिया। इनमें स्क्विड और एलपीटी सबसे ऊपर हैं।
Image Credit : istock
एकदम शिखर पर पहुंची ये करेंसी
इथेरियम मेटा (ईटीएचएम) 24 घंटों में 2.35 लाख प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। हस्कीएक्स मीमकॉइन ने 67,000 प्रतिशत रिटर्न दिया है। कोकोस्वैप 76,200 फीसदी बढ़ा, स्क्विड 20 अक्तूबर को लॉन्च होने के बाद 2.30 लाख फीसदी उछला।
Image Credit : istock
कुछ ही घंटों में हो गईं धड़ाम
इन एकदम शिखर पर पहुंचने वाली क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को खुशी मनाने से पहले ही जबरदस्त झटका दिया। जहां स्क्विड में कुछ घंटों में 99.99 फीसदी गिरावट आई, तो एलपीटी 96 फीसदी गिर गया और निवेशक कंगाल हो गए।
Image Credit : istock
भारत में क्रिप्टो का भविष्य सुनहरा
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका की तरह ही भारत में क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य सुनहरा है। यह ऐसा एसेट है जो कुछ सालों में बड़े पैमाने पर नजर आने लगेगा।
Image Credit : istock
माइक्रो टोकन की चाल अजीबो-गरीब
क्रिप्टोकरेंसी बहुत कम समय में तेज उछाल के लिए जानी जाती हैं। इनमें माइक्रो टोकन अपनी अजीबो-गरीब चाल के लिए मशहूर हो रहे हैं। इनमें पहले से अंदाजा लगाना मुश्किल है। स्क्विड, कोकोस्वैप और एलपीटी इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
Image Credit : istock
सहूलियत बरतना बेहद जरूरी
विशेषज्ञों की मानें तो अनजान करेंसी में निवेश से पहले सावधानी जरूरी है। नहीं तो पल में अमीर बनाकर ये तुरंत कंगाल बना सकती हैं। कुछ घंटों में हजारों प्रतिशत चढ़कर एकदम गिरना क्रिप्टो मार्केट में नया ट्रेंड बन गया है।
Image Credit : istock
बड़े ब्रांड में निवेश बेहतर
विशेषज्ञों ने कहा कि हमेशा ब्रांडेड क्रिप्टोक्वाइन में निवेश करना चाहिए। छोटे क्वाइन कब गायब हो जाएं पता नहीं। इसलिए उसी क्रिप्टो में निवेश फायदेमंद है जिसका डेटा ऑनलाइन मौजूद है और जिनकी बैंलेंसशीट दिखती है।