दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को तगड़ा झटका लगा। टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट से उनकी संपत्ति 15.2 अरब डॉलर (1 लाख 13 हजार 208 करोड़) घटकर 268.9 अरब डॉलर रह गई।
Image Credit : अमर उजाला
जेफ बेजोस की संपत्ति भी घटी
रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे अमीरों की संपत्ति भी कम हुई है। मस्क के बाद अमेजन के जेफ बेजोस का नाम आता है। उनकी संपत्ति 2.7 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 195 अरब डॉलर रह गई है।
Image Credit : अमर उजाला
दुनिया के तीसरे अमीर को घाटा
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बरनार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति 1.22 अरब डॉलर की कमी के बाद 161 अरब डॉलर हो गई। ओरेकल कॉर्प के लैरी एलिसन की दौलत भी 2.6 अरब डॉलर घटी है।
Image Credit : अमर उजाला
बिल गेट्स की दौलत अब इतनी
टेक अरबपतियों की सूची में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स भी शामिल हैं। गेट्स की संपत्ति में 1.39 अरब डॉलर की कमी आई है और 133 अरब डॉलर रह गई है।
Image Credit : अमर उजाला
मार्क जुकरबर्ग भी इसमें शामिल
मस्क, बेजोस और गेट्स के साथ फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग भी इसमें शामिल हैं। उन्हें भी भारी नुकसान हुआ है और उनकी संपत्ति 1.3 अरब डॉलर कम होकर 114.7 अरब डॉलर रह गई है।
Image Credit : अमर उजाला
इस वजह से कम हुई दौलत
शुक्रवार को टेक शेयरों में आई गिरावट के कारण इन अरबपतियों की संपत्ति में कमी आई है। शीर्ष 10 टेक अरबपतियों की कुल संपत्ति में एक दिन के भीतर संयुक्त रूप से 27.4 अरब डॉलर की कमी आई।