एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की रेस में कुछ ही समय में पिछड़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में कुछ ही समय के भीतर पिछड़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जहां एक ओर गौतम अदाणी नई और बड़ी डील करते हुए अपने कदम लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, तो वहीं अरबपतियों की सूची में उनका दबदबा कम होता जा रहा है। बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी समूह के चेयरमैन की नेटवर्थ बीते 24 घंटे के भीतर 2.56 अरब डॉलर गिरकर 100 डॉलर के नीचे पहुंच गई। इस गिरावट के बाद गौतम अदाणी की नेटवर्थ कम होकर 99.5 अरब डॉलर रह गई है, जबकि सग्रेई ब्रिन 101 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर आ गए। टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक और ट्विटर डील के बाद हर रोज चर्चा में हैं, मस्क की नेटवर्थ 9.45 अरब डॉलर बढ़कर 224 अरब डॉलर हो गई है। टॉप-10 सूची में दूसरे नंबर पर 137 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमेजन के जेफ बेजोस हैं, जबकि 125 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे नंबर पर हैं। बिल गेट्स 118 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जबकि वॉरेन बफे 112 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। लंबे समय तक इस सूची में शामिल रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिलहाल 88.6 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर बने हुए हैं। लंबे समय तक इस सूची में शामिल रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिलहाल 88.6 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर बने हुए हैं।