बीते कुछ दिनों से दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को फिर इसमें बड़ा उलट-फेर देखने को मिला। बीते कुछ दिनों से दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को फिर इसमें बड़ा उलट-फेर दिखाई दिया। बुधवार के आंकड़े देखें तो 24 घंटे में दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क को टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के कारण 86000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ। मंगलवार को टेस्ला के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट आई, इसके बाद एलन मस्क नेटवर्थ 11.1 अरब डॉलर घटकर 193 अरब डॉलर रह गई। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर जेफ बेजोस को 3.52 अरब डॉलर, जबकि तीसरे अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट को 24 घंटे में 1.32 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी की संपत्ति 9.5 करोड़ डॉलर की बढ़कर 95.6 अरब डॉलर हो गई। इसके साथ वह टॉप-10 सूची में उछलकर आठवें स्थान पर आ गए। टॉप-10 में शामिल दूसरे भारतीय अरबपति गौतम अडानी 102 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों में छठे स्थान पर अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। सूची में चौथे नंबर पर बिल गेट्स हैं, उनकी संपत्ति 22.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 119 अरब डॉलर हो गई, जबकि वॉरेन बफे की नेटवर्थ 112 अरब डॉलर हो गई। बीते 24 घंटे में लैरी पेज को 4.46 अरब डॉलर, सग्रेई ब्रिन को 4.22 अरब डॉलर और स्टीव बाल्मर को 32.9 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ है। बीते 24 घंटे में लैरी पेज को 4.46 अरब डॉलर, सग्रेई ब्रिन को 4.22 अरब डॉलर और स्टीव बाल्मर को 32.9 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ है।