नया साल शुरू होने में महज तीन दिन बचे हैं। ऐसे में इस बार भी नए साल की पहली तारीख कुछ नए नियमों और बदलावों की गवाह बनेगी। नया साल शुरू होने में महज तीन दिन बचे हैं। ऐसे में इस बार भी नए साल की पहली तारीख कुछ नए नियमों और बदलावों की गवाह बनेगी। ये बदलाव रसोई से आपकी जेब तक का बजट प्रभावित करेंगे। एलपीजी के दाम से एटीएम और डिजिटल पेमेंट तक के नियम बदल जाएंगे। 1 जनवरी से मुफ्त सीमा से अधिक एटीएम लेनदेन शुल्क दर को 20 रुपये + जीएसटी से बढ़ाकर 21 रुपये + जीएसटी कर दिया जाएगा। अगले साल 1 जनवरी से कपड़े और जूते महंगे होने वाले हैं। सीबीआईसी ने विभिन्न वस्त्र, परिधान और जूतों के लिए कर की दर 12% कर दी है। प्रक्रियागत बदलावों के तहत ऑनलाइन ऑटो रिक्शा बुक करके सफर करना या ऑनलाइन खाना मंगाना भी महंगा हो जाएगा। 1 जनवरी से होने वाले बदलावों के तहत जिन कारोबारियों का पैन-आधार लिंक नहीं होगा, उनका जीएसटी रिफंड रोका जाएगा। टैक्स कम भरने या नहीं भरने की स्थिति में अब ज्यादा सख्ती होगी और बिना कोई नोटिस जारी किए आपकी प्रॉपर्टी अटैच हो जाएगी। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय होती है। 1 जनवरी 2022 को भी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है। नए साल से ऑनलाइन पेमेंट के समय आपको 16 डिजिट का डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी डिटेल्स हर बार भरनी होगी। डिजिटल पेमेंट के नियम