1 जनवरी 2022 से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

अमर उजाला

Tue, 28 December 2021

Image Credit : istock

नए साल से नए नियम लागू

नया साल शुरू होने में महज तीन दिन बचे हैं। ऐसे में इस बार भी नए साल की पहली तारीख कुछ नए नियमों और बदलावों की गवाह बनेगी। 
Image Credit : istock

जेब के बजट पर पड़ेगा असर

ये बदलाव रसोई से आपकी जेब तक का बजट प्रभावित करेंगे। एलपीजी के दाम से एटीएम और डिजिटल पेमेंट तक के नियम बदल जाएंगे।  
Image Credit : अमर उजाला

एटीएम से कैश निकालना महंगा

1 जनवरी से मुफ्त सीमा से अधिक एटीएम लेनदेन शुल्क दर को 20 रुपये + जीएसटी से बढ़ाकर 21 रुपये + जीएसटी कर दिया जाएगा।
Image Credit : अमर उजाला

कपड़े-जूते के दाम में इजाफा  

अगले साल 1 जनवरी से कपड़े और जूते महंगे होने वाले हैं। सीबीआईसी ने विभिन्न वस्त्र, परिधान और जूतों के लिए कर की दर 12% कर दी है। 
Image Credit : अमर उजाला

ऑटो बुकिंग होगी महंगी 

प्रक्रियागत बदलावों के तहत ऑनलाइन ऑटो रिक्शा बुक करके सफर करना या ऑनलाइन खाना मंगाना भी महंगा हो जाएगा।
Image Credit : अमर उजाला

रिफंड को आधार सत्यापन जरूरी

1 जनवरी से होने वाले बदलावों के तहत जिन कारोबारियों का पैन-आधार लिंक नहीं होगा, उनका जीएसटी रिफंड रोका जाएगा।  
Image Credit : अमर उजाला

टैक्स कम भरने पर सख्ती

टैक्स कम भरने या नहीं भरने की स्थिति में अब ज्यादा सख्ती होगी और बिना कोई नोटिस जारी किए आपकी प्रॉपर्टी अटैच हो जाएगी। 
Image Credit : अमर उजाला

एलपीजी सिलेंडर के दाम 

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय होती है। 1 जनवरी 2022 को भी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है। 
Image Credit : अमर उजाला

डिजिटल पेमेंट के नियम

नए साल से ऑनलाइन पेमेंट के समय आपको 16 डिजिट का डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी डिटेल्स हर बार भरनी होगी। 
Image Credit : अमर उजाला

जानिए रतन टाटा  के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें

instagram
Read Now