आपको चौंका देगा इन भारतवंशी सीईओ का वेतन

अमर उजाला

Sat, 4 December 2021

Image Credit : अमर उजाला

डिजिटल दुनिया पर इनका राज 

हाल ही में भारतीय पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बने हैं। वर्तमान में शीर्ष टेक कंपनियों में भारतवंशियों का ही राज है। इनमें सुंदर पिचाई, सत्या नडेला समेत कई नाम हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

ऊंचा वेतन पाते हैं ये भारतीय

ट्विटर, गूगल समेत कई कंपनियों को संभाल रहे भारतवंशी सीईओ बड़े पैकजों पर नियुक्त हैं। इन्हें इतना वेतन मिलता है कि जानकर हैरान रह जाएंगे। 

Image Credit : अमर उजाला

सत्या नडेला सबसे आगे

माइक्रोसॉफ्ट की बागडोर संभाल रहे सीईओ सत्या नडेला इसमें सबसे आगे हैं। उनका बेस सैलरी (3 मिलियन डॉलर) समेत सालाना पैकेज 50 मिलियन डॉलर (लगभग 374 करोड़ रुपये) है।  
Image Credit : अमर उजाला

पराग अग्रवाल की सैलरी इतनी

इस सूची में हाल में शामिल हुए ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल को इस पद के लिए सालाना 1 मिलियन डॉलर (7 करोड़ 50 लाख 54 हजार 500 रुपये) सैलरी मिलेगी।
Image Credit : अमर उजाला

पराग से दोगुना कमाते हैं पिचाई

सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के भारवंशी सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी सालाना 2 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) है। यानी पिचाई पराग से दोगुना वेतन पाते हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

एडोब के सीईओ का वेतन

एडोब के सीईओ शांतनु नारायण का वेतन भी ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल के बराबर ही है। शांतनु नारायण को भी 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) सालाना मिलते हैं।
Image Credit : अमर उजाला

अरविंद कृष्णा की तनख्वाह इतनी 

आईबीएम कंपनी के सीईओ भी भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा हैं। अरविंद को सालाना 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 11.23 करोड़ रुपये) बतौर तनख्वाह मिलते हैं।
Image Credit : अमर उजाला

दुनिया के रईसों को झटका, इतनी घट गई दौलत

अमर उजाला
Read Now