रूस-यूक्रेन जंग ही नहीं, महंगाई के ये भी बड़े कारण

अमर उजाला

Sat, 14 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

पूर्वानुमान से ज्यादा बढ़ी

देश में महंगाई का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अप्रैल में खुदरा महंगाई दर की पूर्वानुमान से ज्यादा आठ साल के शिखर पर पहुंचकर 7.79 फीसदी रही है।
Image Credit : सोशल मीडिया

तय लक्ष्य से ऊपर काबिज

महंगाई जिस स्तर पर है वो तय लक्ष्य से करीब दो गुना है। यहां बता दें रिवर्ज बैंक ने दो फीसदी छूट के बाद खुदरा महंगाई छह फीसदी पर रखने का नियम 2016 से बनाया है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव 

महंगाई में रूस-यूक्रेन जंग का अहम रोल है। युद्ध की वजह से बढ़ी कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई चेन बाधित होने ने महंगाई के इजाफे में बड़ा योगदान दिया है।
Image Credit : सोशल मीडिया

ये फैक्टर भी जिम्मेदार

मुद्रास्फीति की गणना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से होती है। कमोडिटी की कीमतों, उत्पादन लागत समेत कई फैक्टर खुदरा महंगाई तय करने में भूमिका निभाते हैं।   
Image Credit : सोशल मीडिया

रुपये में गिरावट का असर

महंगाई बढ़ने में भारतीय मुद्रा रुपया की भी बड़ी भूमिका है, इन दिनों की बात करें तो हाल ही में डॉलर के मुकाबले रुपये ने अपने सर्वकालिक निचले स्तर को छुआ है।

Image Credit : सोशल मीडिया

लगातार घट रहा फॉरेक्स रिजर्व

बढ़ती महंगाई के बीच विदेशी मुद्रा भंडार का जिक्र जरूरी है, जो छह मई को समाप्त सप्ताह में 595.954 अरब डॉलर रह गया। इसमें आठ हफ्तों से गिरावट जारी है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

ग्रामीण क्षेत्र में महंगाई ज्यादा 

शहरों के मुकाबले गांवों में महंगाई ज्यादा है। शहरों में अप्रैल में महंगाई दर 7.09% थी वहीं, गांवों में खुदरा महंगाई 8.38% रही। मार्च में भी यही हालात थे। 
Image Credit : सोशल मीडिया

खाद्य पदार्थ सबसे महंगे

खाने पीने की चीजों में तेल, सब्जी और मसाले सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं। तेल 17.28%, जबकि सब्जियां पिछले साल के मुकाबले 15.41 फीसदी महंगी हो गई हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

कपड़े-जूते पहनना भी महंगा

जूते-चप्पल भी महंगे हुए हैं। जूतों के दामों में 12.12%, कपड़े में 9.51% की तेजी आई है। परिवहन-संचार 10.91% व ईंधन-बिजली के दाम 10.80% बढ़े हैं।  
Image Credit : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल सबसे महंगा

महंगाई की सबसे ज्यादा मार पश्चिम बंगाल पर है। यहां महंगाई दर 9.12% है। वहीं, मध्य प्रदेश में  9.10%, हरियाणा में 8.95% और महाराष्ट्र 8.78% फीसदी हो गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया

अभी राहत की उम्मीद कम

महंगाई की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो महंगाई से आने वाले महीनों में इसमें राहत मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है। 
 
Image Credit : सोशल मीडिया

क्या है पिंटरेस्ट?

Istock
Read Now