एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अब अपनी दौलत के बंटवारे को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैँ। संपत्ति को लेकर उनके बेटे-बेटियों में कोई विवाद न हो इसके लिए वे कई योजनाओं पर विचार कर रहे हैं।
Image Credit : PTI
वॉल्टन फैमिली मॉडल आया पसंद
मुकेश अंबानी ने कई अमीर घरानों के संपत्ति बंटवारे के मामलों को देखा और उन्हें वॉलमार्ट इंक के फाउंडर सैम वॉल्टन का तरीका अच्छा लगा है। वॉल्टन ने कारोबार को पर नजर रखने के लिए एक बोर्ड बनाया था।
Image Credit : istock
कितनी है मुकेश अंबानी की दौलत
मुकेश अंबानी की दौलत 208 बिलियन डॉलर के करीब है। वे नहीं चाहते हैं कि इतनी बड़ी दौलत के बंटवारे को लेकर उनके तीन बच्चों के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद हो।
Image Credit : istock
भाई अनिल के साथ था संपत्ति विवाद
साल 2002 में जब धीरूभाई अंबानी का निधन हुआ था, उसके बाद मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था, जो कि सालों तक चला था।
Image Credit : PTI
एक ट्रस्ट में ट्रांसफर करेंगे दौलत
माना जा रहा है कि 64 वर्षीय मुकेश अंबानी अपनी दौलत एक ट्रस्ट को ट्रांसफर करेंगे। ट्रस्ट के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज का मालिकाना हक होगा। इसमें मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, तीनों बच्चे आकाश, अनंत और ईशा का स्टेक होगा।
Image Credit : istock
आइए जानते हैं एलआईसी की आधारशिला स्कीम के बारे में