रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने संपत्ति के मामले में गौतम अदाणी को पछाड़ दिया। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने संपत्ति के मामले में गौतम अदाणी को पछाड़ दिया। रिलायंस के शेयरों में आई तेजी की दम पर अंबानी की नेट वर्थ में 9.86 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और इसके साथ उनका दबदबा भी बढ़ गया। बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेट वर्थ बढ़कर 96.1 अरब डॉलर हो गई और वह टॉप-10 सूची में उछलकर नौंवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप-10 अमीरों में शामिल गौतम अदाणी को लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है और उनकी नेट वर्थ 2.42 अरब डॉलर घटकर 95.7 अरब डॉलर हो गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार नुकसान उठा रहे गौतम अदाणी नेट वर्थ में आई कमी के कारण रईसों की सूची में खिसककर दसवें पायदान पर आ गए हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 4.22 अरब डॉलर की गिरावट के बाद भी 219 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ अमीरों की सूची में पहले पायदान पर बने हुए हैं। जेफ बेजोस 146 अरब डॉलर के साथ दूसरे, जबकि बर्नार्ड अर्नाल्ट 135 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे नंबर पर बिल गेट्स हैं। जेफ बेजोस 146 अरब डॉलर के साथ दूसरे, जबकि बर्नार्ड अर्नाल्ट 135 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे नंबर पर बिल गेट्स हैं।