रसोई में फिर फूटा महंगाई का बम

अमर उजाला

Sat, 7 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

नई दरें सात मई से लागू

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। नई दरें सात मई 2022 से लागू कर दी गई हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया

यहां 1000 रुपये से महंगा

कई शहरों में यह 1000 रुपये से महंगा बिक रहा है। पटना में 1089.50 रुपये, लखनऊ में 1037.5 रुपये, कोलकाता में 1026 और चेन्नई में 1015.50 रुपये का हो गया है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

22 मार्च को बढ़े थे दाम

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बीते साल छह अक्तूबर को 50 रुपये का इजाफा हुआ था। इसके बाद करीब छह महीने बाद 22 मार्च को फिर दाम बढ़ाए गए थे। 
Image Credit : सोशल मीडिया

हर महीने बदलते हैं दाम 

घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। गैस कंपनियां हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

कॉमर्शियल सिलेंडर पर महंगाई  

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी कुछ महीनों में बेतहाशा बढ़ी हैं। 19 किलो का सिलेंडर एक मई को 104 रुपये, जबकि अप्रैल में 268.50 रुपये महंगा हुआ था। 
Image Credit : सोशल मीडिया

जीएसटी के तहत घरेलू गैस

सरकार ने रसोई गैस को 5 फीसदी वाले स्लैब में शामिल किया है, जिसमें 2.5 फीसदी टैक्स केंद्र सरकार और 2.5 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार को मिलता है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

पेट्रोल-डीजल पर राहत

राहत भरी बात ये है कि पेट्रोल-डीजल एक महीने से स्थिर है। 22 मार्च से तेल की कीमतों में 10 रुपये की वृद्धि हुई थी, पर छह अप्रैल से इनमें बदलाव नहीं हुआ।  
Image Credit : सोशल मीडिया

क्या होता है निफ्टी?

social media
Read Now