देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली एलआईसी के शेयरों ने निवेशकों को जोर का झटका दिया है। लिस्टिंग के बाद से इसमें जोरदार गिरावट आई है। देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली एलआईसी के शेयरों ने निवेशकों को जोर का झटका दिया है। लिस्टिंग के बाद से इसमें जोरदार गिरावट आई है। बता दें एलआईसी ने आईपीओ के जरिए बाजार से 20,500 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ को 2.94 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ चार से नौ मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके शेयर 17 मई को बाजार में लिस्ट हुए थे। शेयरों की कीमत 902-949 रुपये तय की गई थी। गौरतलब है कि एलआईसी के शेयर बीएसई पर 8.62 फीसदी टूटकर 867.20 रुपये पर, जबकि एनएसई पर गिरावट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद इसमें गिरावट बढ़ती गई और शुक्रवार तक बीएसई पर इसका भाव इश्यू प्राइस से 25 फीसदी टूटकर 709.20 रुपये पर आ चुका है। शेयर का भाव टूटने से सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। सरकार ने हालांकि, इस गिरावट को अस्थाई बताते हुए कहा कि वह इससे चिंतित है। 13 जून को एंकर निवेशकों का लॉक-इन-पीरियड खत्म होने वाला है, ऐसे में एलआईसी के शेयर का भाव और टूटने की संभावना जताई जा रही है। 13 जून को एंकर निवेशकों का लॉक-इन-पीरियड खत्म होने वाला है, ऐसे में एलआईसी के शेयर का भाव और टूटने की संभावना जताई जा रही है।