सबसे पहले बात कर लेते हैं भारत की, तो यहां महंगाई लगातार नए रिकॉर्ड पर पहुंच रही है। देश में खुदरा महंगाई दर अप्रैल में 7.79 फीसदी हो गई है, जो कि आठ साल का उच्च स्तर है।
Image Credit : सोशल मीडिया
थोक महंगाई दे रही झटके
देश में खुदरा महंगाई के साथ ही थोक महंगाई दर भी लगातार दोहरे अंकों में बनी हुई है। आंकड़े देखें तो मार्च में 14.55 फीसदी के मुकाबले अप्रैल में यह 15.08 फीसदी हो गई।
Image Credit : सोशल मीडिया
श्रीलंका सबसे ज्यादा प्रभावित
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में महंगाई एशिया में सबसे ज्यादा है। ताजा आंकड़े देखें तो महंगाई दर अप्रैल में 29.8 फीसदी के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
ब्रिटेन में 40 साल के शिखर पर
ब्रिटेन में महंगाई बड़ी समस्या बनी है। आंकड़े देखें, तो देश में मुद्रास्फीति की दर मार्च के सात फीसदी से बढ़कर नौ प्रतिशत हो गई है। यह चार दशक का उच्च स्तर है।
Image Credit : सोशल मीडिया
अमेरिका भी महंगाई से झुलसा
अमेरिका में हालांकि, मुद्रास्फीति मार्च में 8.5 फीसदी से कम होकर अप्रैल में 8.3 फीसदी जरूर रह गई है, लेकिन अभी भी महंगाई का ये स्तर बीते 40 साल में सर्वाधिक है।
Image Credit : सोशल मीडिया
फ्रांस में भी बढ़ रही महंगाई
फ्रांस में महंगाई के आंकड़े भी चौंका रहे हैं। इस देश में अप्रैल में महंगाई 0.5 फीसदी बढ़कर 5.2 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। यह 1990 के बाद से सबसे ज्यादा है।
Image Credit : सोशल मीडिया
21 देशों ने बढ़ाईं ब्याज दरें
महंगाई के चलते दुनिया के 21 बड़े देशों ने अप्रैल और मई 2022 में ब्याज दरों में इजाफा किया है। इनमें से 14 में 50 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की गई है।