भारत से अमेरिका तक महंगाई की तगड़ी मार

अमर उजाला

Thu, 12 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

महंगाई का बड़ा अटैक

महंगाई से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों की जनता बेहाल है। अमेरिका हो या ब्रिटेन सब जगह खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन-बिजली के दाम आसमान पर हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया

भारत में तय सीमा के ऊपर 

भारत की बात करें तो यहां खुदरा महंगाई तय सीमा छह फीसदी से ऊपर 6.95 फीसदी पर है, अनुमान है कि अप्रैल में यह बढ़कर 7.5 फीसदी पर पहुंच सकती है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

यूएस में 40 साल में सर्वाधिक

बुधवार को जारी अमेरिका के आंकड़े देखें तो मुद्रास्फीति मार्च में 8.5 फीसदी से कम होकर अप्रैल में 8.3 फीसदी जरूर हुई है, लेकिन अभी भी ये 40 साल में सर्वाधिक है।  
Image Credit : सोशल मीडिया

ब्रिटेन में भी हाल-बेहाल

ब्रिटेन में भी महंगाई बबाल काटे है। मार्च में महंगाई दर बढ़कर सात फीसदी पर पहुंच गई थी, जो 30 साल का उच्च स्तर है। कुछ महीनों में यह 10 फीसदी हो सकती है।  
Image Credit : सोशल मीडिया

लोगों को खाने की किल्लत

ब्रिटेन में महंगाई पर आई रिपोर्ट की मानें तो यही स्थिति रहने पर एक साल में करीब 15 लाख परिवार खाने-पीने और बिजली बिल चुकाने की स्थिति में भी नहीं होंगे।
Image Credit : सोशल मीडिया

यूके में मंदी का खतरा 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इकनॉमिक एंड सोशल रिसर्च ने सरकार से उपयुक्त उपाय की अपील करते हुए कहा गया कि ब्रिटेन इस साल मंदी की चपेट में आ जाएगा। 
Image Credit : सोशल मीडिया

फ्रांस में भी फूटा महंगाई बम

फ्रांस में महंगाई के आंकड़े भी चौंका रहे हैं। इस देश में अप्रैल में महंगाई 0.5 फीसदी बढ़कर 5.2 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। यह 1990 के बाद से सबसे ज्यादा है।  
Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान पर जोरदार मार

पाकिस्तान में महंगाई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। देश में खुदरा महंगाई दर 11 साल के उच्च स्तर पर यानी 2011 के बाद सर्वाधिक 13.37 के स्तर पर पहुंच गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया

श्रीलंका में सबसे ज्यादा मार 

महंगाई की बात हो और श्रीलंका का नाम न हो। इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट को झेल रहे श्रीलंका में महंगाई दर 21.5 फीसदी के उच्च स्तर पर है।  

Image Credit : सोशल मीडिया

21 देशों ने बढ़ाईं ब्याज दरें 

महंगाई के चलते दुनिया के 21 बड़े देशों ने अप्रैल और मई 2022 में ब्याज दरों में इजाफा किया है। इनमें से 14 में 50 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की गई है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर

महंगाई पर चर्चा में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र जरूरी है। दरअसल, इस जंग के कारण सप्लाई चेन पर जो प्रभाव पड़ा है, उसने महंगाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस?

Istock
Read Now