भारतीयों के हाथ में डिजिटल दुनिया की कमान

अमर उजाला

Tue, 30 November 2021

Image Credit : अमर उजाला

ट्विटर के नए बॉस पराग अग्रवाल

ट्विटर के सीईओ पद से जैक डॉर्सी के इस्तीफे के बाद भारतवंशी पराग अग्रवाल को इस पद पर नियुक्त किया गया। उन्होंने 2011 में कंपनी ज्वाइन की थी और पहले चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर पदस्थ थे।
Image Credit : अमर उजाला

गूगल में सुंदर पिचाई का राज

विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हैं। सुंदर को 2015 में गूगल का सीईओ नियुक्त किया गया था। आज गूगल में उनका आदेश माना जाता है। 
Image Credit : अमर उजाला

नडेला को माइक्रोसॉफ्ट की कमान 

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में भी भारतवंशी के इशारे पर सब काम होता है। कंपनी के सीईओ भारतीय मूल के सत्या नडेला हैं। हैदराबाद में जन्मे नडेला 2014 में कंपनी से जुड़े थे। 
Image Credit : अमर उजाला

आईबीएम सीईओ अरविंद कृष्णा

कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी आईबीएम में सीईओ का पद भारतवंशी अरविंद कृष्णा के हाथ में है। उनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था और 2020 में उन्हें कंपनी का सीईओ बनाया गया था। 
Image Credit : अमर उजाला

और भी कई नाम शामिल

एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, वीएम वेयर के सीईओ रघु रघुराम समेत और कई भारतवंशी ऐसे हैं जो दिग्गज कंपनियों में सीईओ हैं और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

जानिए क्या है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

Pixabay
Read Now