दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स और अमेजन व ब्लू ओरिजिन समेत कई नामी कंपनियों के मालिक जेफ बेजोस आज 58 साल के हो गए। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स और अमेजन व ब्लू ओरिजिन समेत कई नामी कंपनियों के मालिक जेफ बेजोस आज 58 साल के हो गए। आज ही के दिन 12 जनवरी 1964 को बेजोस का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने दम पर गैराज से लेकर अंतरिक्ष तक का सफर तय किया। यकीन और विश्वास ये शब्द सफलता की कहानी बयां करने के लिए काफी है और जेफ बेजोस इन तीनों शब्दों का जीता जागता उदाहरण हैं। बेजोस ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। फिर इंवेस्टमेंट फर्म में पहली नौकरी की, 1993 में नौकरी छोड़ ऑनलाइन बुक स्टोर लॉन्च किया। 5 जुलाई 1994 को उन्होंने गैराज से अमेजन की शुरुआत की, जो अब सबसे बड़ा ई-कॉमर्स मंच है। वे कई कंपनियों के मालिक हैं। जेफ ने 2004 में ब्लू ओरिजिन कंपनी स्थापित की। इसीके रॉकेट में बैठ जुलाई 2021 में उन्होंने अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उड़ान भरी थी। 1999 में जेफ बेजोस को पहली बार फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल किया गया। उस समय वे दुनिया के 19वें सबसे अमीर शख्स बने थे। 1999 में जेफ बेजोस को पहली बार फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल किया गया। उस समय वे दुनिया के 19वें सबसे अमीर शख्स बने थे।