शुक्रवार को दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में एक बड़ा बदलाव हुआ और भारतीय उद्योगपित गौतम अडाणी इसमें 10 वें नंबर पर शामिल हो गए। शुक्रवार को दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में एक बड़ा बदलाव हुआ और भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी इसमें 10 वें नंबर पर शामिल हो गए। मुकेश अंबानी इस सूची में 11वें स्थान पर हैं। शुक्रवार सुबह रिलायंस के शेयर टूटने से गौतम अडाणी उनसे आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। रिलायंस के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद अंबानी की नेट वर्थ 89.2 अरब डॉलर रह गई, जबकि गौतम अडाणी की नेट वर्थ 90.5 अरब डॉलर हो गई। फेसबुक को हुए भारी नुकसान के बाद जकरबर्ग 12वें पायदान पर आ गए। मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी दोनों भारतीय उद्योगपति उनसे आगे निकल गए। गुरुवार को फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयर 26% टूटे, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 200 बिलियन घटा और जकरबर्ग को 31 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ। टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क 231 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ सूची में टॉप पर हैं, हालांकि उनकी नेटवर्थ भी गुरुवार को 3.44 अरब डॉलर कम हो गई। शुक्रवार को बदलाव के बाद टॉप 10 अरबपतियों की सूची पर नजर डालें तो फ्रांस के बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट 167 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 164 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 11.9 अरब डॉलर की गिरावट आई। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 129 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ चौथे, जबकि लैरी पेज 127 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें पायदान पर बने हुए हैं। टॉप 10 अरबपतियों की सूची में गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन छठवे, वॉरेन बफे सातवें, स्टीव बाल्मर आठवें और लैरी एलिसन नौवें स्थान पर बने हुए हैं। टॉप 10 में ये भी शामिल