निर्मला सीतारमण देश की सबसे शक्तिशाली महिला

अमर उजाला

Thu, 2 December 2021

Image Credit : अमर उजाला

फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट में इनके नाम

फॉर्च्यून इंडिया ने सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश की सबसे शक्तिशाली महिला, जबकि दूसरी नीता अंबानी हैं।
Image Credit : अमर उजाला

अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई

फॉर्च्यून ने कहा है कि सीतारमण 2020 में लॉकडाउन लागू होने के 36 घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली पहली केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। 
Image Credit : अमर उजाला

नीता अंबानी दूसरे पायदान पर 

सूची में दूसरे स्थान पर रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी को जगह मिली है। इनके बारे में कहा गया कि महामारी के दौर में नीता ने लोगों की खूब मदद की।
Image Credit : अमर उजाला

सौम्या स्वामीनाथन को तीसरा स्थान

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन तीसरे, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ चौथे और भारत बायोटेक की सह-संस्थापक सुचित्रा इला पांचवें स्थान पर हैं।
Image Credit : अमर उजाला

शीर्ष 10 में ये भी शामिल

सूची में छठे नंबर पर अरुंधति भट्टाचार्या, सातवें पर गीता गोपीनाथ, आठवें स्थान पर टेसी थॉमस, नौंवे पायदान पर रेखा एम मेनन और दसवें नंबर पर रेड्डी सिस्टर्स हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

युवा महिलाओं में इशा अंबानी अव्वल

रिलायंस जियो की निदेशक इशा अंबानी (30) सबसे युवा शक्तिशाली महिला हैं। बायजू की दिव्या गोकुलनाथ (35) दूसरे और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (39) तीसरे स्थान पर हैं।
Image Credit : अमर उजाला

सूची में इनका भी दबदबा

युवाओं की सूची में अमेजन प्राइम की अपर्णा पुरोहित (42) और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की अमीरा शाह (42) चौथे, जबकि जूम की अपर्णा बावा (43) पांचवें स्थान नंबर पर हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीयों के हाथ में डिजिटल दुनिया की कमान

अमर उजाला
Read Now