अमर उजाला
Tue, 28 May 2024
नमकीन यानी दालमोठ खाना आने वाले समय में महंगा हो सकता है
दालों की कीमतें अब आम आदमी का बजट बिगाड़ रही हैं
दालों की बढ़ती कीमतें अब नमकीन के बाजार पर भी असर डाल सकती हैं
आने वाले दिनों में लोगों को बेसन और उससे बनने वाली नमकीन खाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है
आवक घटने और अनुमान से कम उत्पादन के कारण दालों की कीमतें बढ़ रही हैं
गुरुवार को दिल्ली में मध्यप्रदेश के चने में 7,025-7,050 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में कारोबार होता दिखा
राजस्थान के चने में 7,075-7,100 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में कारोबार हुआ
चने की कीमतों में दस फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है
भारत दुनिया का सबसे बड़ा चना उत्पादक है
दुनिया के कुल चना उत्पादन में हमारी लगभग 70 फीसदी की हिस्सेदारी है
भारत की कुल दलहन फसलों में अकेले 45 फीसदी की हिस्सेदारी चने की है
पिछले वर्ष रकबे में कमी और उसके बाद कम हुए उत्पादन के कारण कीमतें बढ़ी हैं
बढ़ती कीमतों ने व्यापारियों की टेंशन बढ़ा दी है
आने वाले समय में चटपटे नमकीन की कीमतों पर इसका असर दिख सकता है
10 सबसे कमजोर पासवर्ड और पिन, तोड़ने में समय नहीं लगता