अमर उजाला
Tue, 23 July 2024
संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू हो गया
23 जुलाई यानी की आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया
इसी के साथ वह लगातार सात बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्तमंत्री बन गईं
इससे पहले वह एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुकी हैं
दरअसल, निर्मला सीतारमण के नाम भारतीय इतिहास में सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ने का भी रिकॉर्ड है
केंद्रीय बजट 2020 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है जो कि 2 घंटे 42 मिनट तक चला था
उनसे पहले सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड दिवंगत अरुण जेटली के नाम था
जेटली का 2014 का बजट भाषण 2 घंटे 10 मिनट लंबा था
मोदी कैबिनेट 3.0 के पहले बजट में निर्मला सीतारमण ने कुल 83 मिनट का भाषण दिया
Budget 2024: बजट में कब-कब किया गया टैक्स स्लैब में बदलाव