क्रिप्टोकरेंसी प्रोवाइडर्स पर शिकंजा क्यों और कैसे?
अमर उजाला
Sun, 2 January 2022
Image Credit : Pixabay
देश के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के रूप में अपनी पहचान बना चुके वजीरएक्स के खिलाफ जीएसटी इंटेलिजेंसी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही अब दूसरे एक्सचेंज भी जीएसटी महानिदेशालय के रडार पर आ गए हैं।
Image Credit : Pixabay
एक रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी महानिदेशालय के अधिकारियों ने देश में संचालित अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। माना जा रहा है कि वजीरएक्स की तरह अन्य एक्सचेंजों ने भी बड़ी कर चोरी की है।
Image Credit : Pixabay
केंद्र सरकार क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक कानून लाने की तैयारी में है। सरकार निजी क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में बिल्कुल नहीं है और इन्हें प्रतिबंधित करके देश की एक आधिकारिक डिजिटल मुद्रा लाने पर विचार कर रही है।
Image Credit : Pexels
क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल कैश प्रणाली है, जो एक निजी कंप्यूटर चेन से जुड़ी है और कंप्यूटर एल्गोरिदम पर बनी है। इस पर किसी भी देश या सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। कई देश इसे मान्यता दे चुके हैं।
Image Credit : Pixabay
दुनिया भर में सैकड़ों क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज काम कर रहे हैं। भारत की बात करें तो यहां पर वजीरएक्स, जेबपे, क्वाइनस्विच कुबेर, क्वाइन डीसीएक्स गो समेत कई एक्सचेंज क्रिप्टो खरीदने और बेचने की सुविधा देते हैं।