थोड़ी सी सावधानी क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से बचाएगी

अमर उजाला

Wed, 19 January 2022

Image Credit : अमर उजाला

देश में बढ़ा ऑनलाइन पेमेंट

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए देश में ऑनलाइन पेमेंट बढ़ रहा है और लोग क्रेडिट कार्ड से भुगतान ज्यादा कर रहे हैं। 
 
Image Credit : अमर उजाला

डिजिटलीकरण के नुकसान भी 

ऑनलाइन पेमेंट के कई फायदे मिलते हैं तो कई नुकसान भी हैं। क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के बढ़ते मामले इसका उदाहरण हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

लापरवाही पड़ेगी महंगी

विशेषज्ञों के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड धारकों की थोड़ी सी लापरवाही भी उन्हें एक बड़ा नुकसान कराने वाली साबित हो सकती है।
Image Credit : अमर उजाला

सावधानियां बरतना जरूरी 

भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन और कुछ सावधानियों को बरतकर क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से आसानी से बचा जा सकता है। 
Image Credit : अमर उजाला

ईमेल-एसएमस का न दें जवाब

आरबीआई की ओर से कहा गया कि बैंक खातों या क्रेडिट कार्ड से संबंधित किसी ईमेल-एसएमएस का जवाब संतुष्ट होने पर ही दें।
Image Credit : अमर उजाला

कार्ड की डिटेल न करें साझा  

क्रेडिट कार्ड धारक अपने कार्ड से जुड़े सीवीवी, ओटीपी समेत अन्य जानकारियां किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें। 
Image Credit : अमर उजाला

हर 15 दिन में बदलें पासवर्ड

ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा करने वाले क्रेडिट कार्ड धारक हमेशा नेट बैंकिंग का पासवर्ड हर 15 दिनों में बदलते रहें।
Image Credit : अमर उजाला

सुरक्षित साइट इस्तेमाल करें

ऑनलाइन खरीदारी करते समय सुरक्षित साइट्स का इस्तेमाल करें। शॉपिंग साइट के बारे में सुनिश्चित करें कि वह फर्जी तो नहीं। 
Image Credit : अमर उजाला

पब्लिक वाई-फाई से बचें

क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते समय पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करने से बचें, यह ऑनलाइन थेफ्ट का आसान निशाना होता है।
Image Credit : अमर उजाला

अलर्ट ऑप्शन एक्टिवेट रखें

भले ही आप बार-बार मैसेज आने से परेशान हों लेकिन अपने क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन अलर्ट को ऑन रखें। ये फायदेमंद रहेगा। 
Image Credit : अमर उजाला

कार्ड स्टेटमेंट करते रहें चेक

अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को चेक करते रहे हैं ताकि आईडेंटिटी थेफ्ट से फर्जी ट्रांजैक्शन का पता कर बैंक को तुरंत बता सकें।

Image Credit : अमर उजाला

यहां देना होगा विशेष ध्यान

किसी दुकान या पेट्रोल पंप पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते वक्त ध्यान रखें कि सेल्सपर्सन कार्ड को आपसे कुछ ज्यादा दूर न ले जाए। 
Image Credit : अमर उजाला

बजट सत्र में क्रिप्टो बिल आने की उम्मीद कम

istock
Read Now