शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआत हरे निशान पर हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में पासा पलट गया और गिरावट का दौर शुरू हो गया। शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत हरे निशान पर हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में पासा पलट गया और गिरावट का दौर शुरू हो गया। 120 अंकों की बढ़त के साथ खुला बीएसई का सेंसेक्स दोपहर 12 बजे के कारोबार तक 800 अंक तक टूट चुका था, जबकि निफ्टी 200 अंक गिर गया था। शुक्रवार के कारोबार में बैंकिंग सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसका असर शेयर बाजार में भूचाल के तौर पर दिखाई दिया है। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के साथ कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते निवेशकों में डर का माहौल है, जो गिरावट की बड़ी वजह है। एशियाई बाजारों के मिले-जुले रुझानों के बीच सिंगापुरियन एक्सचेंज पर एसजीएक्स निफ्टी में फिसलन से सेंसेक्स व निफ्टी में गिरावट दिख रही है। गौरतलब है कि इस साल सेंसेक्स ने कई बड़ी गिरावट देखी हैं। बीएसई का सूचकांक सबसे ज्यादा 1600 से ज्यादा अंक टूट आठ बार धराशाई हो चुका है। कोरोना महामारी का दौर शुरू होने के बाद से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी-बड़ी गिरावट आई हैं। कोरोना काल के दौरान सेंसेक्स 3 हजार अंक तक टूट चुका है। कोरोना महामारी का दौर शुरू होने के बाद से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी-बड़ी गिरावट आई हैं। कोरोना काल के दौरान सेंसेक्स 3 हजार अंक तक टूट चुका है।