मंगलवार को शेयर बाजार गुलजार रहा और बीएसई का सेंसेक्स 1736 अंकों की जबरदस्त तेजी लेते हुए बंद हुआ। मंगलवार को शेयर बाजार गुलजार रहा और बीएसई का सेंसेक्स 1736 अंकों की जबरदस्त तेजी लेते हुए बंद हुआ। सेंसेक्स ने 296 अंक की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया और दिन बढ़ने के साथ इसमें लगातार उछाल आता गया। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 58 हजार के पार पहुंचकर 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। गौरतलब है कि मंगलवार को मिली बढ़त एक फरवरी 2021 के बाद सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बड़ी तेजी है। एक फरवरी 2021 को बजट भाषण के बाद इसमें 2315 अंकों का जोरदार उछाल देखने को मिला था। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 255.42 लाख करोड़ से 261.8 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक दिन में आई इस बढ़त के चलते निवेशकों की संपत्ति में 6.5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को सेंसेक्स 1747 अंक टूटकर 56,406 के निचले स्तर पर बंद हुआ था। यूक्रेन में तनाव घटने के संकेतों का असर भी निवेशकों की धारणाओं पर पड़ा और इसमें तेजी देखने को मिली। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि जर्मनी से बात के बाद यूक्रेन के पास तैनात रूसी सैनिक वापस आने लगे हैं। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि जर्मनी से बात के बाद यूक्रेन के पास तैनात रूसी सैनिक वापस आने लगे हैं।