अमर उजाला
Wed, 31 July 2024
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे खतरनाक द्वीपों में से एक भारत में ही है जहां पर्यटकों के आने पर भी प्रतिबंध है
हिंद महासागर में सबसे अलग-थलग पड़े इस द्वीप का नाम 'नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड' है जो सुदूर अंडमान और निकोबार श्रृंखला में आता है
जानकारों के अनुसार इस द्वीप पर 50 से 100 के बीच लोग रह सकते हैं जो बेहद हिंसक हैं
ये लोग बाहरी लोगों से मिलने की अनिच्छा के लिए जाने जाते हैं जो भी यहां जाने की कोशिश करता है वह इनके तीरों का शिकार हो जाता है और मारा जाता है
दरअसल यहां रहने वाले सेंटिनलीज शिकारियों का एक समुदाय है जो बाहरी दुनिया से अलग-थलग रहना पसंद करते हैं
ये लोग झोपड़ियों में रहते हैं और हर समय धनुष-तीर और भाले अपने साथ लिए रहते हैं
सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में 8 सेकेंड के अंदर बिल्ली को ढूंढ सकते हैं