अमर उजाला
Wed, 14 June 2023
हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जाता है
कई लोग ऐसे भी हैं जो अक्सर या हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में पहली बार रक्तदान किसने और क्यों किया था
आपको जानकर हैरानी होगी कि पहली बार रक्तदान करने वाला कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता था
दरअसल दुनिया का पहला रक्त आधान 1665 में किया गया था जिसे इंग्लैंड में फिजिशियन रिचर्ड लोअर ने किया था
रिचर्ड ने दूसरे कुत्तों के रक्त को एक कुत्ते में ट्रांसफर करके उसकी जान बचाई थी
कार्ल लैंडस्टीनर का जन्म 14 जून 1868 को ऑस्ट्रिया के शहर वियाना में हुआ था इन्ही के जन्मदिन को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है
कार्ल ने पता लगाया था कि एक व्यक्ति का खून बिना जांच के दूसरे को नहीं चढ़ाया जा सकता है क्योंकि सभी का ब्लड ग्रुप अलग होता है
हार्दिक, नताशा और जैकपॉट