अमर उजाला
Tue, 3 October 2023
ऑस्ट्रेलिया में एक महिला को एक डिलीवरी बॉय से प्यार हो गया जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली
रिपोर्ट के मुताबिक डार्विन शहर की रहने वाली 30 साल की तनातसा ने एक दिन ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया
कुछ ही देर में कोरी लुकास नाम के डिलीवरी ड्राइवर का फोन आया तब तक दोनों को अंदाजा भी नहीं था कि ये मुलाकात प्यार में बदल जाएगी
फोन पर लुकास ने बताया कि वह पार्सल दरवाजे पर छोड़कर जा रहा है
तनातसा उसकी बातचीत से इतनी प्रभावित हुईं कि उसने लुकास से पूछ लिया- क्या आप सिंगल हो?
लुकास का जवाब हां सुनकर महिला उसी दिन लुकास के साथ डेट पर चली गई और कुछ ही दिन बाद शादी भी कर ली
आज उनका 2 साल का बच्चा भी है कपल का कहना है कि उनका प्यार हर दिन और मजबूत होता जा रहा है
Video: डेब्यू मैच में राष्ट्रगान के समय रोने लगे साई किशोर फिर बनाया रिकॉर्ड