अमर उजाला
Thu, 25 January 2024
हिंदी धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है इस दिन आसमान में पूरा चांद काफी तेज रोशन होता दिखाई देता है
जनवरी की पहली पूर्णिमा को वुल्फ मून भी कहा जाता है, लेकिन इस नाम के पीछे की वजह क्या है आइए हम आपको बताते हैं
हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष माह की पूर्णिमा 24 जनवरी 2024 रात 9:24 बजे से शुरू होकर 25 जनवरी 2024 रात 11:30 बजे समाप्त होगी
इसलिए 25 जनवरी को वुल्फ मून है, दरअसल अमेरिका में जनवरी की पूर्णिमा को 'वुल्फ मून' नाम दिया गया है
इसकी वजह ये है कि पारंपरिक रूप से इस दौरान भेड़ियों को चिल्लाते हुए सुना जाता था इसलिए इसे वुल्फ मून कहा जाता है
माना जाता है कि ऐसा वह सर्दियों में भूख की वजह से करते थे वुल्फ मून में चंद्रमा बेहद बड़ा और खूबसूरत दिखाई देता है
खास बात ये है कि इस दौरान लगभग 15-20 मिनट तक चांद के चारों तरफ नारंगी रंग की आभा दिखाई देती है
बीसीसीआई का यह अवॉर्ड पाकर चहक उठीं स्मृति मंधाना