अमर उजाला
Thu, 7 March 2024
जब भी मौसम बदलता है तो ज्यादातर लोगों के शरीर में न केवल दर्द और जकड़न महसूस होती है बल्कि आलस भी आता है
इन दिनों भी लोगों को कुछ ऐसा ही महसूस हो रहा है जबकि ठंड खत्म हो रही है पतझड़ का मौसम चल रहा है और गर्मी आने वाली है
इस दौरान चल रही ठंडी हवाएं पूरे शरीर में अजीब सा दर्द और आलस महसूस करा रही हैं लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं
इस मौसम में दर्द इसलिए होता है क्योंकि मौसम बदलने का असर हमारे ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है
दरअसल हमारा ब्लड प्रेशर और हृदय द्वारा बनाए गया प्रेशर हमारे चारों ओर मौजूद हवा से बने दबाव पर निर्भर होता है
इसलिए इस मौसम में अक्सर लोगों को सिर चकराने, अधिक नींद आना या आलस जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है
कई लोग पतझड़ में उदास महसूस करते हैं जिसे विज्ञान की भाषा में Seasonal Affective Disorder कहते हैं
सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर में melatonin हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और serotonin हार्मोन का लेवल घट जाता है जिसकी वजह से अधिक नींद और उदासी महसूस होती है
भारतीय खिलाड़ियों ने अश्विन को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, देखें तस्वीरें