अमर उजाला
Mon, 26 June 2023
"चंदा मामा दूर के..." यह कविता तो आपने जरूर सुनी होगी बचपन से ही हमें चांद को हमारा मामा बताया गया है
लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर चांद को मामा ही क्यों कहा जाता है चाचा या फूफा क्यों नहीं
दरअसल चांद को मामा कहने का कारण पौराणिक कथाओं से जुड़ा है
पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब समुद्र मंथन चल रहा था तब समुद्र से कई तत्व बाहर निकले उनमें से एक चंद्रमा भी था
बाहर निकले सभी तत्व मां लक्ष्मी के छोटे भाई या बहन कहलाए और हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी को मां कहते हैं
इसलिए उनके भाई चंद्रमा को हमारे मामा कहा जाता है इसके अलावा चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है और एक भाई की तरह रक्षा करता है
पृथ्वी हमारी माता होती हैं इसलिए चांद को हम मामा कहते हैं
क्रिस गेल ने की क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नकल, हंस पड़े युवराज, VIDEO