तुर्की में 6 फरवरी 2023 की सुबह करीब सवा चार बजे 7.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई
Image Credit : iStock
तुर्की का अधिकतर हिस्सा एनाटोलियन प्लेट पर है जिसके पूर्व में ईस्ट एनाटोलियन फॉल्ट है और बाईं ओर ट्रांसफॉर्म फॉल्ट है। यह अरेबियन प्लेट के साथ जुड़ता है
Image Credit : Twitter
दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में अफ्रीकन प्लेट है, तो वहीं उत्तर दिशा में यूरेशियन प्लेट है और यह उत्तरी एनाटोलियन फॉल्ट जोन से जुड़ा है
Image Credit : Twitter
तुर्की के नीचे स्थित एनाटोलियन टेक्टोनिक प्लेट घड़ी के विपरीत दिशा में घूम रही है और इसे अरेबियन प्लेट ढकेल रही है
Image Credit : iStock
जब एनाटोलियन प्लेट को अरेबियन प्लेट धक्का देती है, तब यूरेशियन प्लेट से टकराती है जिसके बाद भूकंप के तेज झटके आते हैं
Image Credit : Twitter
तुर्की में भौगोलिक स्थिति की वजह से अक्सर भूकंप आते रहते हैं। साल 1999 में आए भीषण भूकंप में 18000 लोगों की जान चली गई थी