बाथरूम में ही क्यों आते हैं अच्छे आइडिया! अब एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि बाथरूम में अच्छे आइडिया क्यों आते हैं। वर्जिनिया यूनिवर्सिटी में फिलॉस्फी ऑफ कॉग्नीटिव साइंस के शोधकर्ता जैक इरविंग ने यह स्टडी की है। इस स्टडी के मुताबिक, बाथरूम का वातावरण दिमाग को फ्री करता है। दिमाग फ्री होने के बाद अलग-अलग दिशाओं में बिना बाधा के लोग सोचना शुरू करते हैं। इसलिए बाथरूम में एक बेहतरीन आइडिया आने की संभावना ज्यादा रहती है। सट्डी के मुताबिक, पैदल चलने, बागबानी करने और नहाने से क्रिएटिविटी बढ़ती है। Bizarre