इस देश में नहीं है कोई नदी, ऐसे पूरी होती है पानी की जरूरत
अमर उजाला
Thu, 13 April 2023
Image Credit : iStock
धरती पर दुनिया की महान सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे ही हुआ है। पृथ्वी पर पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है
Image Credit : iStock
लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां पर एक भी नदी नहीं हैं। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि वहां पानी की जरूरत कैसे पूरी होती होगी?
Image Credit : iStock
भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में पीने के पानी की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा नदियों के पानी से पूरा होता है
Image Credit : iStock
सऊदी अरब दुनिया का ऐसा देश है जहां एक भी नदी या झील नहीं है। सऊदी अरब में बारिश भी न के बराबर होती है
Image Credit : iStock
सऊदी अरब में बारिश कम होने की वजह से भूमिगत जल भी रिचार्ज नहीं होता। इसकी वजह से यहां का भूमिगत जल भी बहुत कम हो चुका है
Image Credit : iStock
सऊदी अरब में पीने के पानी के लिए समुद्र के जल का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर समुद्र के खारे पानी को डिसेलिनेशन प्रक्रिया के जरिए पीने लायक बनाया जाता है
Image Credit : iStock
कुतुब मीनार का दरवाजा क्यों है बंद? आखिर इसके पीछे का क्या है रहस्य