अमर उजाला
Fri, 26 April 2024
मौजूदा समय में दुनिया के ज्यादातर राष्ट्रों में जनप्रतिनिधियों का चयन चुनाव के जरिये ही किया जाता है
भारत में लगभग एक तिहाई रजिस्टर्ड वोटर्स अपने मत का उपयोग ही नहीं करते हैं
लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां मतदान नहीं करने पर सजा का प्रावधान है
दरअसल 19 देशों में मतदान नहीं करने पर सजा दी जाती है इनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चिली, साइप्रस, कांगो, अर्जेंटीना, बेल्जियम, इक्वाडोर, तुर्की, फिजी, पेरू, सिंगापुर, उरुग्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं
मतदान को शत-प्रतिशत बनाने के लिए इन देशों ने अनिवार्य मतदान का नियम बनाया है
सिंगापुर में वोट नहीं देने पर मतदान के अधिकार तक छीन लिए जाते हैं वहीं ब्राजील में यह नियम तोड़ने पर पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है
बोलिविया में मतदान नहीं करने पर तो तीन माह का वेतन वापस ले लिया जाता है जबकि बेल्जियम में जुर्माने का प्रावधान है
बतौर ओपनर आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, देखें लिस्ट