दुनिया के कहां सबसे पहले और आखिरी में मनाया जाता है नया साल? नए साल की शुरुआत होने में सिर्फ कुछ घंटे बचे हैं। लोगों का नए साल यानी साल 2025 का बेसब्री से इंतजार है दुनियाभर में नए साल का जश्न 31 दिसंबर की रात से शुरू हो जाता है। लोग अपने-अपने मुताबिक नए साल का जश्न मनाते हैं आज हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि सबसे पहले नए साल का जश्न कहां मनाया जाता है नए साल का स्वागत सबसे पहले ओशिआनिया क्षेत्र के निवासी करते हैं। इनमें टोंगा, समोआ और किरिबाटी नए साल का स्वागत करने वाले पहले देश हैं भारतीय समय के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में नया साल शुरू हो जाता है एशियाई देशों में जापान और दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत किया जाता है। यहां 31 दिसंबर की रात 8:30 बजे नया साल शुरू हो जाता है वहीं यूएस माइनर आउटलाइंग आइलैंड में सबसे आखिर में नया साल मनाया जाता है। भारतीय समय के मुताबिक, यहां 1 जनवरी की शाम 5:35 मनाया जाता है Bizarre News