कहां होता है गंगा और गोमती नदी का संगम?

अमर उजाला

Tue, 7 January 2025

Image Credit : Freepik

गंगा और यमुना नदी का संगम प्रयागराज में होता है, जहां पर साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है
 

Image Credit : Freepik

लेकिन क्या आपको पता है कि गंगा नदी और गोमती नदी का संगम कहां पर होता है। शायद बेहद कम लोगों को ही यह जानकारी होगी
 

Image Credit : Freepik

गंगा नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। गंगा नदी को हिंदू धर्म में मां का दर्जा दिया गया है
 

Image Credit : Freepik

गंगा नदी को मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी के नाम से भी जाना जाता है
 

Image Credit : Freepik

गंगा नदी को पवित्र माना जाता है और मान्यता है कि इसमें स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है
 

Image Credit : Freepik

तो वहीं गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा के गोमत ताल से होता है
 

Image Credit : Freepik

पीलीभीत से यूपी की राजधानी लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर होते हुए 960 किमी की दूरी तय करती है
 

Image Credit : Freepik

गोमती नदी का संगम गाजीपुर जिले में सैदपुर के समीप गंगा नदी में होता है
 

Image Credit : Freepik

गंगा और गोमती नदी के संगम किनारे प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर स्थित है

Image Credit : Freepik

WTC के इस चक्र के टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में 3 ऑस्ट्रेलियाई और 2 भारतीय

Twitter
Read Now