अमर उजाला
Sun, 2 July 2023
आजकल ज्यादातर लोग यात्रा के दौरान पहियों वाला बैग या सूटकेस का इस्तेमाल करते हैं
बैग्स में लगे पहिए उसे सुविधाजनक बनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक शहर में पहिए वाले बैग पर प्रतिबंध लगा है
ये अजीबोगरीब नियम यूरोपियन देश क्रोएशिया के शहर डुब्रॉवनिक में है जो अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है
इस पुराने शहर की इमारतें और सड़कें बेहद प्राचीन हैं इसलिए यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं
जब पर्यटक इन सड़कों पर पहियों वाले बैग लेकर चलते हैं तो काफी शोर होता है जिससे वहां के लोगों को असुविधा होती है
ऐसे में शहर के मेयर मैटो फ्रैंकोविक ने यह नियम लागू किया जिसके बाद शहर में पहियों वाले बैग्स लाने पर प्रतिबंध लगा दिया
अगर कोई व्यक्ति इस नियम का पालन नहीं करता है तो उसे जुर्माने के तौर पर 23 हजार रुपये देने पड़ते हैं
वर्षों से कपड़े की दुकान पर सेठ बनकर बैठती है ये गाय