अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
111 साल पहले डूबी टाइटैनिक का मलबा दिखाने निकली पनडुब्बी टाइटन खुद मलबे में तब्दील हो गई है
इसके साथ ही पनडुब्बी में सवार पांच लोगों की जिंदगी भी खत्म हो गई
ऐसे में लोगों को ये जानने की उत्सुकता है कि आखिर टाइटैनिक का मलबा और टाइटैनिक टूरिज्म है क्या
दरअसल 1985 में कनाडा के पास न्यूफाउंडलैंड के करीब टाइटैनिक जहाज का मलबा मिलने की खबर आई थी
यह समुद्र की सतह के 13 हजार फीट नीचे था जिसे देखने की उत्सुकता लोगों में काफी थी ऐसे में एक कंपनी को आइडिया आया...
क्यों न लोगों को टाइटैनिक के मलबे की सैर पर ले जाया जाए इसके बाद ही ओशनगेट नाम की कंपनी ने टाइटैनिक टूरिज्म की नींव डाल दी
ये टूर न सिर्फ जोखिमों से भरा होता है बल्कि इसके लिए लोगों को अच्छी खासी रकम भी अदा करनी पड़ती है
कंपनी इस टूर के लिए यात्रियों से दो करोड़ रुपये वसूलती है जो आठ दिन और सात रात तक चलती है
टाइटैनिक के फेमस कपल से था टाइटन पनडुब्बी के पायलट का पुराना रिश्ता