अमर उजाला
Tue, 26 March 2024
वोट देने के साथ ही चुनाव अधिकारी एक नीले रंग की स्याही वोटर की उंगली पर लगाते हैं
इससे यह सुनिश्चित होता है कि व्यक्ति ने वोट दे दिया है इसे मिटाना बेहद मुश्किल होता है इसलिए कोई दोबारा वोट नहीं दे सकता है
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्याही आसानी से क्यों नहीं मिट पाती आइए हम आपको बताते हैं
दरअसल चुनावी स्याही बनाने के लिए सिल्वर नाइट्रेट केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है
सिल्वर नाइट्रेट पानी के संपर्क में आने के बाद काले रंग का हो जाता है और रोशनी के संपर्क में आने से ये और गहरा हो जाता है.
सिल्वर क्लोराइड पानी में घुलकर निकलता नहीं है और हमारी त्वचा से जुड़ा रहता है इसलिए ये आसानी से नहीं मिट पाता है
आईपीएल इतिहास में 18वां ओवर रहा है सबसे महंगा