अमर उजाला
Wed, 4 October 2023
सिक्किम में बादलों के फटने से अचानक तबाही मच गई है भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई है
बादल किसी गुब्बारे जैसे नहीं होते तो आखिर बादलों के फटने का मतलब क्या होता है आइए जानते हैं
दरअसल 'बादल फटना' एक तकनीकी शब्द है जब किसी स्थान पर एक घंटे के दौरान...
10 सेंटीमीटर (100 मिलीमीटर) से अधिक बारिश होती है तो इसे बादल फटने की संज्ञा दी जाती है
ऐसे में सवाल उठता है कि बादल फटते क्यों है और एक ही जगह पर इतनी भारी बारिश क्यों होने लगती है
इसका जवाब ये है कि जब भारी मात्रा में नमी वाले बादल एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं ऐसे में बादलों का घनत्व बढ़ जाता है
इनका भार इतना ज्यादा हो जाता है कि ये अचानक बरस पड़ते हैं और तेज बारिश शुरू हो जाती है
जमीन पर पानी इतनी तेजी से गिरता है कि एक ही जगह पर कई लाख लीटर पानी जमा हो जाता है और बाढ़ की सी स्थिति बन जाती है
विश्व कप से पहले विराट ने दोस्तों से कहा- मुझे फोन मत करना