मुर्गी पहले आई या अंडा? मिल गया सही जवाब पहले मुर्गी आई या अंडा? इस सवाल ने लोगों को काफी परेशान किया है अब वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब ढूंढ़ निकाला है और पूरा तर्क दिया है यूनाइटेड किंगडम के शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के कई प्रोफेसर्स ने इसपर एक साथ मिलकर शोध किया लंबे समय तक चली शोध के बाद सही जवाब मिल गया है। शोध के मुताबिक, सबसे पहले दुनिया में मुर्गी आई थी वैज्ञानिकों के मुताबिक, अंडे के खोल में ओवोक्लाइडिन नाम का एक प्रोटीन मिलता है इस प्रोटीन के बिना अंडे का निर्माण होना नामुमकिन है। यह प्रोटीन सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में बनता है इसलिए दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई। इसके बाद गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना और फिर प्रोटीन अंडे के खोल में पहुंचा Bizarre News