अमर उजाला
Mon, 27 May 2024
सोचिए आप अपने घर के किसी हिस्से की मरम्मत कर रहे हैं और अचानक आपको वहां हड्डियां नजर आ जाएं
ऑस्ट्रिया के गोबल्स वर्ग के रहने वाले एंड्रियास पेरनेरस्टॉर्फर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है
दरअसल उन्हें तहखाने की मरम्मत करते समय फर्श के नीचे से तीन विशालकाय जानवरों की करीब 300 हड्डियां मिली
पहली नजर में उन्हें लगा कि शायद दादाजी ने किसी लकड़ी का टुकड़ा रखा है लेकिन असल में वह हड्डियां थीं
इसके बाद उन्होंने तुरंत एक्सपर्ट को दिखाया पुरातत्वविदों ने छानबीन के बाद पता लगाया कि यह विशालकाय हड्डियां मैमथ की है जो 30,000 से 40,000 वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं
इतनी भारी मात्रा में मैमथ की हड्डियां एक जगह पर मिलना बेहद दुर्लभ है
फाइनल में लगा सितारों का जमावड़ा, सुहाना-जान्हवी ने ढहाया कहर